उत्तराखण्ड पुलिस ने बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड मैडल! – Idea for News

उत्तराखण्ड पुलिस ने बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड मैडल!

उत्तराखण्ड पुलिस ने बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड मैडल!  

पुलिस महानिदेशक ने बताया की उत्तराखण्ड से विगत दिनों अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम-2017 में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले तेजेन्दर सिंह एवं पावर लिफ्टिंग में दो कांस्य अर्जित करने वाले मुकेश पाल ने भेंट की । श्री रतूड़ी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुये आगामी प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार अच्छे प्रर्द्शन करने की शुभकामनायें दी।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों में कैलियफोनिया, लॉस एंजिलिस में दिनांक 07 अगस्त से 16 अगस्त तक अमेरिका वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2017 में मुकेश पाल ने भारतीय बॉडी बिल्डिंग टीम के कोच के साथ-साथ पावर लिफ्टिंग में दो कांस्य पदक तथा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आरक्षी तेजेन्दर सिंह ने गोल्ड पदक अर्जित कर भारत व उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया ।

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट!  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *