पौड़ी गढ़वाल में जनता को समर्पित 1500 कि0वी0 जल विद्युत परियोजना -मुख्यमन्त्री ! – Idea for News

पौड़ी गढ़वाल में जनता को समर्पित 1500 कि0वी0 जल विद्युत परियोजना -मुख्यमन्त्री !

पौड़ी गढ़वाल में जनता को समर्पित 1500 कि0वी0 जल विद्युत परियोजना -मुख्यमन्त्री !

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल ब्लाॅक में उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम द्वारा निर्मित 1500 कि0वा0 की दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने इसे पर्वतीय क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि जनता को समर्पित इस लघु जल विद्युत परियोजना को शहीद राम प्रसाद नौटियाल के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी जिले के दूरस्थ विकास खंड बीरोंखाल में नयार नदी पर निर्मित दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को पहाड़ हित में बताया। कहा कि इस परियोजना से सिमली, कांडा, पाली व बीरोंखाल समेत 55 गांवों को न सिर्फ लाभ मिलेगा बल्कि स्थानीय युवकों को रोजगार भी प्राप्त होगा। जिससे इस क्षेत्र में पलायन पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही अन्य जल विद्युत परियोजनाओं को भी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लखवाड़-व्यास जल विद्युत परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लघु व बड़े प्रोजेक्ट स्थापित करने वाली कम्पनियों को सरकार भारी सब्सिडी उपलब्ध करायेगी।

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह रावत, यूजेवीएन लि0 उत्तराखंड की सचिव व अध्यक्ष श्रीमती राधिका झा, प्रबंध निदेशक एस.एन.वर्मा, परियोजना निदेशक संदीप सिंघल, निदेशक वित्त एल.एम.वर्मा, महाप्रबंधक अजय पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *