प्रदेशभर में भिक्षावृति में भिखारियों के खिलाफ अभियान-अशोक कुमार – Idea for News

प्रदेशभर में भिक्षावृति में भिखारियों के खिलाफ अभियान-अशोक कुमार

प्रदेशभर में भिक्षावृति में भिखारियों के खिलाफ अभियान-अशोक कुमार!

प्रदेशभर में भिक्षावृति में भिखारियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है, इस अभियान के तहत भिखारियों को चिन्हित किया जा रहा है और खा़सतौर पर बच्चों को भिक्षावृति में लाने के पीछे असली कारणों का भी पुलिस तलाश कर रही है।
प्रदेशभर में भिक्षावृति में भिखारियों के खिलाफ अभियान-अशोक कुमार!https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php
पुलिस भीख मांगने वाले बच्चे कहां से आते हैं और कौन इसमें शामिल हैं इस पर पूरी पड़ताल करने जा रही है। पिछले वर्ष 2018 में भी पुलिस ने यह अभियान चलाया था जिसमें से 283 भिखारियों का दोबारा से सत्यापन किया जायेगा। इस बार बच्चे, महिलाएं, पुरूष भिखारियों को जनपदवार चिन्हित किया जा रहा है यह अभियान 20 मार्च तक चलाया जायेगा। 
भिखारियों के सत्यापन को लेकर उत्तराखंड में क़ानून व्यवस्था संभाल रहे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया की पिछले साल भी पुलिस के द्धारा इस तरह का अभियान चलाया गया था, जिसमें 283 लोगों को चिन्हित किया गया था, इस बार पुलिस खास तौर पर कोई गैंग अगर इस तरह से भिक्षावृति करा रहा है तो उन सभी को गिरफ्तार किया जायेगा और साथ ही अगर पैरेंटस के द्धारा भिक्षावृति कराई जा रही है तो उनकी काउंसलिंग कराई जायेगा साथ ही एनजीओ और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी ऐसे बच्चे जो भीख मांगते हैं उन्हें शिक्षा मिल पाये ऐसी कोशिश की जायेगी।
बाइट- अशोक कुमार, डीजी, एल.ओ.
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून उत्तराखंड से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *