द.बेरीनाग।पिथौरागढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग के अति महत्वपूर्ण सेवा 108 सेवा पिछले चार दिनों से बंद होने के कारण लोग परेशान है।
प्रसव पीडिता महिला को नही मिली 108 का वाहन!https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php
कांडे किरौली की मोहन की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर उसने 108 में काल किया। जिस पर दो घंटे तक 108 का वाहन नही आने पर महिला की हालत बिगडने पर वह प्राइवेट वाहन से पिथौरागढ़ को लेकर गया।
108 को तेल नही मिलने के कारण जिले के बेरीनाग गंगोलीहाट थल मूनाकोट में सेवा बंद है। ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी ने कहा कि सरकार के द्वारा अटल आयुषमान योजना के प्रचार प्रसार में करोड़ो रूपया खर्च कर दिया है वही 108 की सेवा को चलाने के तेल तक नही दिया जा रहा है।उन्होने सरकार से शीघ्र सेवा को शुरू करने की मांग की है।वही 108 के प्रबंधक ने बताया कि तेल के लिए बजट नही होने के कारण दिखत हो रही है शीघ्र तेल के लिए बजट मिलते ही 108 की सेवा शुरू कर दी जायेगी।
बाइट 1- रेखा भंडारी ब्लाक प्रमुख बेरीनाग।
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए परदीप महरा पिथौरागढ़ /देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /