अपनी मां के पास जा रही 12 साल की बच्ची के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, वारदात के बाद गला घोंटकर की हत्या ! – Idea for News

अपनी मां के पास जा रही 12 साल की बच्ची के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, वारदात के बाद गला घोंटकर की हत्या !

अपनी मां के पास जा रही 12 साल की बच्ची के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, वारदात के बाद गला घोंटकर की हत्या !

 

उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं से दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना शिशु से लेकर बुजुर्ग महिला तक दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला से आया है। जहां पर एक 12 साल की बच्ची के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसके बाद बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज इलाके में 18 जनवरी को एक 22 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप कर हत्या का मामला सामने आया था। अभी तक की जांच में पता चला है कि 28 जनवरी की शाम को लड़की अपनी मां के बुलाने पर जंगल में गई थी। वहां पर गांव के 6 लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची की गला घोट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने पूरी रात बच्ची को ढूंढा लेकिन कोई अता पता नहीं चल पा रहा। अगली सुबह बच्ची का शव खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ मिला था।

 

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शराब के नशे में बच्ची के साथ गैंग रेप किया था। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मचा हुआ है। अपनी बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद बच्ची की मां सदमे में पहुंच गई हैं। पूरे गांव में मातम छा गया है।
आईडिया फॉर न्यूज़ के लिए लखनऊ से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *