कम्प्यूटर टैबलेट’ वितरित किये -सी.एम! – Idea for News

कम्प्यूटर टैबलेट’ वितरित किये -सी.एम!

कम्प्यूटर टैबलेट’ वितरित किये -सी.एम!

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल-इण्टर परीक्षाओं की टाॅपर छात्राओं को ‘कम्प्यूटर टैबलेट’ वितरित किये। यह कार्यक्रम महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राज्य के सभी ब्लाॅकों और जनपद स्तर पर उत्ताखण्ड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट की टाॅपर छात्राओं को टैबलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में  कुल 307 टैबलेट वितरित किये गये।
टैबलेट आधुनिक तकनीकि से जोड़ने में सहायक- मंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखण्ड बोर्ड की टाॅपर बालिकाओं को आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने के लिये ‘टैबलेट वितरण’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया है। टैबलेट इनके कैरियर में एक नया मार्गदर्शक बनेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय डिजिटल युग है तथा प्रदेश की बेटियों को इसमें आगे बढने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराये जायेगे।  
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना आवश्यक – प्रमुख सचिव
प्रमुख सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम का ही भाग है। उन्होंने कहा कि सक्षम बेटियां समाज में यह संदेश देती है कि बेटी बोझ नहीं वरन वरदान है। उन्होंने प्रदेश में अपेक्षाकृत कम बाल लिंगानुपात को सुधारने के लिये सभी को मिलकर प्रयास करने को कहा। कार्यक्रम में विधायक श्री देशराज कर्णवाल, निदेशक महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग श्री रणवीर सिंह चैहान भी उपस्थित थे।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *