17 सालो में पहली बार उत्तराखण्ड राज्य को पुरुस्कार! – Idea for News

17 सालो में पहली बार उत्तराखण्ड राज्य को पुरुस्कार!

17 सालो में पहली बार उत्तराखण्ड राज्य को पुरुस्कार!

 नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए। इस प्रतियोगिता में बेस्ट 3 राज्यो में उत्तराखंड राज्य को भी बेस्ट 3 सांस्कृतिक दल का पुरस्कार  प्राप्त हुआ। उत्तराखंड के अतिरिक्त गुजरात व महाराष्ट्र को भी पुरस्कार प्राप्त हुआ। उत्तराखंड गठन के बाद उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों को यह पुरस्कार प्रथम बार प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के उप निदेशक एवं नोडल अधिकारी श्री के.एस.चैहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से 33 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड झांकी में भाग ले रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के सूचना विभाग के उप निदेशक एवं उत्तराखंड झांकी  लीडर श्री के एस चैहान  ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार आते हैं इन कलाकारों से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता कराई जाती है जिसमे एक दल को केवल 5 मिनट का समय दिया जाता है

इस प्रतियोगिता में  पुरस्कार प्राप्त होने से उत्तराखंड राज्य के कलाकार अब 26 जनवरी के बाद राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास एवं उपराष्ट्रपति ,रक्षामंत्री तथा जनजातीय मंत्री के समक्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष उत्तराखंड राज्य द्वारा विलेज टूरिज्म की थीम पर झांकी का प्रदर्शन राजपथ पर किया जाएगा।

दिल्ली/देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *