मुख्यमन्त्री ने अनेको योजनाओ का डोईवाला में किया शिलानियास ! – Idea for News

मुख्यमन्त्री ने अनेको योजनाओ का डोईवाला में किया शिलानियास !

मुख्यमन्त्री ने अनेको योजनाओ का डोईवाला में किया शिलानियास  !

मुख्यमंत्री ने भानियावाला डोईवाला क्षेत्र में 29.19 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 90 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यां का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय निजी स्कूल के मैदान में एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित किया।
महिला समूहों के लिए सस्ती ऋण योजना शीघ्र-सीएम 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना की तर्ज पर शीघ्र ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सस्ती ब्याज दर पर ऋण योजना लाई जाएगी।
थानो और कोटाबाग  न्याय पंचायतों से शुरू होगी एलईडी बल्ब निर्माण प्रशिक्षण योजना-सीएम
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की सभी 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस दिशा में गढ़वाल मंडल में थानों न्याय पंचायत और कुमाऊं मंडल में कोटाबाग न्याय पंचायत में रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र प्रारंभ किया जाएगा।
फरवरी-मार्च तक सीपेट प्रारम्भ होने  उम्मीद -सीएम
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में मकर संक्रांति के दिन सेंट्रल इंस्टिट्यूट ओफ प्लास्टिक एंजिनियरिंग एंड टेक्नॉलजी(सीपेट) संस्था का शिलान्यास करने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु संस्थान की आवश्यक मशीनों के विदेश से आने में विलंब होने के कारण यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। बताया गया है कि सीपेट में प्रयुक्त होने वाली कई मशीनें विदेशों से, समुद्री मार्ग से आनी है जिस में थोड़ा विलंब हुआ है
मुख्यमंत्री ने सिपेट संचालन के लिए चयनित स्थानीय आईटीआई भवन का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अध्ययनरत 47 विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा और सरकार इनका पूरा ध्यान रखेगी।
पंचेश्वर बाँध से भी निचले क्षेत्रों हेतु ग्रेविटी बेस्ड जल आपूर्ति की सम्भावनाओं पर विचार -सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थाई खर्चों को कम करके बचत की गई धनराशि का विकास योजनाओं में प्रयोग करना चाहती है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य की आवश्यकता अनुसार जल आपूर्ति सुनिश्चित करना भी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, इसीलिए देहरादून में सॉन्ग नदी के माध्यम से ग्रेविटी बेस्ड जल आपूर्ति की योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह पंचेश्वर बांध से भी उधम सिंह नगर तक ग्रेविटी बेस्ड जल सप्लाई की संभावनाओं का अध्ययन करें
सात माह में पिथौरागढ़ में लिंगानुपात 101 बालिका प्रति 1000 बढ़ा 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 7 माह पूर्व जब उन्हें पिथौरागढ़, चंपावत और हरिद्वार में 6 वर्ष आयु वर्ग तक बालिकाओं के बेहद खराब लिंगानुपात का पता चला तो उन्होंने प्रभावित जनपदों के साथ पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7-8 माह पूर्व पिथौरागढ़ में जो लिंगानुपात 813 था वह बढ़कर 914 हो गया है। सात आठ माह की अल्प अवधि में लिंगानुपात में प्रति 1000 बच्चों पर 101 बालिकाओं की वृद्धि हुई है। यह उत्साहजनक संकेत है परंतु अभी इस दिशा में बहुत कार्य किया जाना बाकी है।
29.19 करोड़ रूपये के कार्यों का किया शिलान्यास
रविवार को जिन सड़कों-मार्गों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ उसमें 115.37 लाख रूपये की लागत से ग्राम पंचायत नागल बुलन्दावाला में किशनपुर ग्रान्ट में चकरोड का निर्माण कार्य, 18.46 लाख रूपये की लागत से दूधली मुख्य मार्ग से रेतावाला का डामरीकरण का कार्य, लागत 178.94 लाख रूपये की लागत से ग्राम पंचायत मारखमग्रान्ट एवं घिसरपडी के विभिन्न मार्गों का सी.सी. द्वारा निर्माण कार्य, 30.80 लाख रूपये की लागत से नागल ज्वालापुर में डीडीएचए रोड का डामरीकरण कार्य, 429.21 लाख रूपये की लागत से झबरावाला बुल्लावाला मोटर मार्ग पर बी.एम./एस.डी.बी.सी द्वारा निर्माण कार्य, 216.90 लाख रूपये की लागत से कान्हरवाला ग्रामसभा के लये श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ग्रामीण शहरी मिशन के अन्तर्गत अठूरवाला कलस्टर में आन्तरिक ग्राम सड़क संयोजकता(एमपीएमआरएम), 194.08 लाख रूपये की लागत से भानियावाला ग्रामसभा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ग्रामीण शहरी मिशन के अन्तर्गत अठूरवाला कलस्टर में आन्तरिक ग्राम सड़क संयोजकता(एमपीएमआरएम), 496.09 लाख रूपये की लागत से अठूरवाला ग्राम सभा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ग्रामीण शहरी मिशन के अन्तर्गत अठूरवाला कलस्टर में आन्तरिक ग्राम सड़क संयोजकता(एसपीएमआरएम), 104.84 लाख रूपये की लागत से रैनापुर ग्रामसभा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ग्रामीण शहरी मिशन के अन्तर्गत अठूरवाला कलस्टर में आन्तरिक ग्राम सड़क संयोजकता(एमपीएमआरएम), 203.73 लाख रूपये की लागत से जौलीग्रान्ट ग्रामसभा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ग्रामीण शहरी मिशन के अन्तर्गत अठूरवाला कलस्टर में आन्तरिक ग्राम सड़क संयोजकता(एमपीएमआरएम), 165.89 लाख रूपये की लागत से रानीपोखरी मौजा ग्राम सभा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ग्रामीण शहरी मिशन के अन्तर्गत अठूरवाला कलस्टर में आन्तरिक ग्राम सड़क संयोजकता(एमपीएमआरएम), 270.32 लाख रूपये की लागत से रानीपोखरी ग्रान्ट ग्रामसभा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ग्रामीण शहरी मिशन के अन्तर्गत अठूरवाला कलस्टर में आन्तरिक ग्राम सड़क संयोजकता(एमपीएमआरएम), 494.53 लाख रूपये की लागत से माजरीग्रान्ट ग्रामसभा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ग्रामीण शहरी मिशन के अन्तर्गत अठूरवाला कलस्टर में आन्तरिक ग्राम सड़क संयोजकता(एमपीएमआरएम) कार्य सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह पुण्डीर, श्री नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा, श्रीमती आशा कोठारी व खेम पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित थे।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *