प्रदेश में उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयाश होगे–सी एम! – Idea for News

प्रदेश में उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयाश होगे–सी एम!

प्रदेश में उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयाश होगे–सी एम!

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगो को बढ़ावा देने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने प्रदेश में उद्योगो के लिये अनुकूल वातावरण सृजित करने पर बल देते हुए कहा कि रोजगार सृजन में उद्योगो की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

शुक्रवार को सचिवालय में कुमाऊं गढ़वाल चैम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज उत्तराखण्ड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें प्रदेश के उद्यमियों एवं औद्योगिक आस्थानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उद्यमियों द्वारा बतायी गई समस्याओं के समाधान के लिये शीघ्र ही उद्योग, ऊर्जा, श्रम, वित्त एवं वन एवं पर्यावरण से सम्बंधित विभागाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की जायेगी। कुमाऊं गढ़वाल चैम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रमुख पदाधिकारियों को भी इस बैठक में सम्मिलित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण हो, इसके लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये गये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ईएसआई अस्पतालों की स्थापना तथा सुविधाओं के विकास से सम्बंधित विषयों पर वे शीघ्र ही केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार से भी भेंट करेंगे। 

इस अवसर पर कुमाऊं गढ़वाल चैम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री विकास जिंदल, उपाध्यक्ष श्री के.मिधहा, महासचिव श्री नितिन अग्रवाल, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *