वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा-मुख्य सचिव ! – Idea for News

वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा-मुख्य सचिव !

वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा-मुख्य सचिव !

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम डैशबोर्ड लांच करेंगे। डैशबोर्ड के बारे में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को सचिवालय में बैठक की। निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड में ऐसे बिन्दुओं को शामिल किया जाय जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो। जन सेवाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके। मुख्य सचिव ने गृह, कृषि, वानिकी, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, ऊर्जा, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, वित्त, विद्यालयी शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, वन और नियोजन विभाग के डैशबोर्ड की समीक्षा की।

सुबह 9.30 से एक बजे तक चली इस मैराथन बैठक में आउटकम पर फोकस किया गया। बताया गया कि जन कल्याण की योजनाओं का परिणाम दिखाई पड़ना चाहिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव डाॅ.रणवीर सिंह,  ओम प्रकाश, प्रमुख सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी,  आनंद बर्धन, सचिव श्री नितेश झा, श्रीमती राधिका झा, श्री अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, डॉ.पंकज कुमार पांडेय, श्री रंजीत सिन्हा, निदेशक आइटीडीए श्री अमित सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *