उत्तराखण्ड में जल्द खुलेगा फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट- मुख्यमन्त्री ! – Idea for News

उत्तराखण्ड में जल्द खुलेगा फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट- मुख्यमन्त्री !

उत्तराखण्ड में जल्द खुलेगा फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट- मुख्यमन्त्री !

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता शिव नारायण सिंह रावत ने भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मों के विकास एवं फिल्मों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कोटद्वार में एक फिल्म संस्थान खोलने के लिए सीएम से अनुरोध किया। इसके लिए उन्होंने फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (एफटीआईआई)से परमिशन के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म संस्थान बनने से उत्तराखण्ड में फिल्मों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। शिवनारायण ने स्वनिर्मित सामाजिक बाल फिल्म ‘राजू बजरंगी’ को प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को दिखाने हेतु अनुमति के लिए भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड का वातावरण प्राकृतिक एवं भौगोलिक रूप से हमेशा के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि  उत्तराखण्ड में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए फिल्मों की शूटिंग के लिये अब शुल्क नही लिया जा रहा है/ फिल्म संस्थान खुलने से प्रतिभाएं और उभरकर आयेंगी तथा बाॅलीवुड फिल्मों की शूटिंग की सम्भावनाएं भी बढ़ जायेंगी। उन्होंने कहा कि एफटीआईआई से उत्तराखण्ड में फिल्म इंस्टीट्यूट के लिए परमिशन ली जायेगी। इसके लिए उन्होंने सचिव/महानिदेशक सूचना एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। बाल फिल्म ‘राजू बजरंगी’ को स्कूलों में दिखाये जाने के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *