उत्तराखण्ड पुलिस ने फर्जी लोटरी का झासा देकर लाखो हडपने वाले किये गिरफ्तार! – Idea for News

उत्तराखण्ड पुलिस ने फर्जी लोटरी का झासा देकर लाखो हडपने वाले किये गिरफ्तार!

उत्तराखण्ड पुलिस ने फर्जी लोटरी का झासा देकर लाखो हडपने वाले किये गिरफ्तार!

अशोक कुमार अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक प्रेस कान्फ्रेन्स आयोजित कर बताया गया कि महेश एवं सन्दीप कुमार (काल्पनिक नाम) द्वारा अज्ञात अभियुक्तगणो के विरुद्ध एशिया इन्टरनेशनल कार्ड बने होने, उसमें काफी धनराशि होने एवं विदेश में सम्पत्ति प्राप्त किये जाने तथा 64 करोड़ कि लॉटरी जीतने के नाम पर फोन व ईमेल के माध्यम से सम्पर्क कर विभिन्न बैंक खातो में धोखाधड़ी से रुपये लगभग 38 लाख एवं 86 लाख जमा कराने के सम्बन्ध में थाना साईबर क्राईम में मु0अ0सं0 30/17 धारा 420, 120बी भादवि व 66 आईटी एक्ट एवं मु0अ0सं0 32/17 धारा 420, 120बी भादवि व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था ।
साईबर थाने में पंजीकृत विभिन्न साईबर अपराधो के अनावरण हेतु श्रीमती रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु अरुणांचल प्रदेश एवं ओडिसा राज्य रवाना किया गया। टीमों द्वारा दिनांक 06 एवं 07-02-2018 को प्रकाश में आये निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर उत्तराखण्ड लाया गया । 
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हम लोग आम जनता को फोन कर विभिन्न तरीकों से ईनाम जीतने का लालच देकर पीडितों की धनराशि फर्जी तरीके से विभिन्न बैंकों में अपने बैंक खातों में जमा करवाते थे।
 उपरोक्त अभियुक्तो की बैंक खातो के स्टेटमेन्ट का विश्लेषण करने पर पाया गया कि इनके खातो में पिछले एक साल में ही लाखो रुपयो की धनराशि का लेन-देन किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से 04 बैंक पासबुक, 02 एटीएम कार्ड व 04 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। इनके गैंग के अन्य सदस्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।
 पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा उत्साहवर्धन हेतु उपरोक्त दोनों टीमों को 10000-10000 रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तः – मु0अ0सं0 30/17 धारा 420, 120बी भादवि व 66 आईटी एक्ट
1- सोमनाथ साहू पुत्र लक्ष्मीधर साहू निवासी कटक उड़ीसा ।
2- अनिल कुमार बहेरा पुत्र गुरुचरण बहेरा निवासी कटक उड़ीसा ।
गिरफ्तार अभियुक्तः – मु0अ0सं0 32/17 धारा 420, 120बी भादवि व 66 आईटी एक्ट
1- विक्रम सिंघा पुत्र सुशील सिंघा निवासी पाकम-1, वेस्ट सियांग, अरुणांचल प्रदेश ।
2- जोके बाघरा पुत्र टुजो बाघरा निवासी आलू, वेस्ट सियांग, अरुणांचल प्रदेश ।
3- नानी ताबिन पुत्र नानी तटे निवासी ओल्ड जीरो, निचली सुबानसिरी, अरुणांचल प्रदेश ।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *