उत्तराखंड के एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से ऐफिलिएटेड डिग्री कॉलेज एमकेपी में मौजूदा 1675 सीटों में से सिर्फ 75 पर दाखिला हुआ. – Idea for News

उत्तराखंड के एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से ऐफिलिएटेड डिग्री कॉलेज एमकेपी में मौजूदा 1675 सीटों में से सिर्फ 75 पर दाखिला हुआ.

उत्तराखंड के एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से ऐफिलिएटेड डिग्री कॉलेज एमकेपी में मौजूदा 1675 सीटों में से सिर्फ 75 पर दाखिला हुआ.

इतनी कम तादाद में दाखिलों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. 1675 में से सिर्फ 75 सीटें भरना और 1600 खाली रह जाने की वजह cuet एंट्रेंस टेस्ट के जरिए दाखिला होने को माना जा रहा है.

इस यूनिवर्सिटी में दाखिले 15 जुलाई से शुरू हो गए थे. लेकिन इतनी कम तादाद में दाखिले होने से सभी फिक्रमंद हैं. एमकेपी कॉलेज उत्तराखंड का बड़ा महिला डिग्री कॉलेज है. यहां पर पिछले 3 महीने से सीयूईटी पास करने के बाद ही दाखिला देने के नियम को खत्म करने की मांग उठ रही है. हालांकि अब तक इस पर कोई अधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, cuet के आधार पर दाखिला मिलने की वजह से स्टूडेंट्स technical या professional कोर्सेज में दाखिला लेना चुन रहे हैं. इस वजह से प्राइवेट कॉलेजों में दाखिलों की तादाद बढ़ती जा रही है. प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला लेने में 15% तक बढ़ोतरी मानी जा रही हैं.

कॉपी पेस्ट विद थैंक्स

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए हिमाचल से ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *