मुख्यमन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में विकास कार्यो का किया शिलान्यास !   – Idea for News

मुख्यमन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में विकास कार्यो का किया शिलान्यास !  

मुख्यमन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में विकास कार्यो का किया शिलान्यास !  

 मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर में रू. 05 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर की फेज-01 और फेज-2 की सड़क और फेज-2 की सीवर लाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। फेज-1 की सड़क की लागत रू. 02 करोड़ 45 लाख, फेज-2 की सडक की लागत रू. 01 करोड़ 55 लाख और सीवर लाइन एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लागत रू. 01 करोड़ 42 लाख है। मुख्यमंत्री ने ट्रान्सपोर्ट नगर को नगर निगम देहरादून को सौंपने की घोषणा भी की। इनके साथ ही मुख्यमंत्री ने एमडीडीए द्वारा मानचित्र पास करने की प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता लाने तथा उपभोक्ता को सुविधा देने के उद्देश्य से आॅनलाइन भवन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली एवं माॅनीटरिंग डैशबोर्ड का शुभारंभ किया

देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *