उत्तराखण्ड नेपाल ट्रेड फेयर का आयोजन 02 फरवरी, 2018 से परेड ग्राउण्ड, देहरादून! – Idea for News

उत्तराखण्ड नेपाल ट्रेड फेयर का आयोजन 02 फरवरी, 2018 से परेड ग्राउण्ड, देहरादून!

उत्तराखण्ड नेपाल ट्रेड फेयर का आयोजन 02 फरवरी, 2018 से परेड ग्राउण्ड, देहरादून!

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बुधवार को न्यू कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेपाल के कंचनपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। कंचनपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (के.सी.सी.आई.) के प्रतिनिधिमण्डल के अध्यक्ष श्री सुरेश रावल ने जानकारी दी कि 02 फरवरी, 2018 से परेड ग्राउण्ड, देहरादून में इंडो-नेपाल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रेड फेयर एक सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र को इस ट्रेड फेयर के उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने ट्रेड फेयर के आयोजन का स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की संस्कृति में काफी समानताएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेड फेयर के आयोजन से भारत और नेपाल के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। 

देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *