*आज का इतिहास 1 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – – Idea for News

*आज का इतिहास 1 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

*आज का इतिहास 1 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट 1840 को जारी किया।
रानी विक्टोरिया ने लंदन में 1851 में महाप्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
अमेरिका में कामगारों के लिये काम के घंटे तय करने को लेकर 1886 में हड़ताल की गई और उसी दिन से 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।
स्वामी विवेकानंद ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी 1914 में बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
भारत में सन 1923 में मई दिवस मनाने की शुरुआत में चेन्नई में हुई। इससे पहले भारत के 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था।
जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए 1956 में उपलब्ध करायी गयी
देश की कोयला खदानों का 1972 में राष्ट्रीयकरण किया गया।
इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर 1977 में श्रम दिवस समारोह के दौरान लगभग 36 लोगों की मौत हुईं
नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा 1999 में समाप्त हुईं।
मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त 1999 में की गई

*1 मई को जन्मे व्यक्ति –*
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का जन्म 1910 को हुआ।
बलराज साहनी का जन्म 1913 में हुआ।
भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म 1919 में हुआ।
हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक नामवर सिंह का जन्म 1927 में हुआ।
भारतीय राजनीतिज्ञ एस. एम. कृष्णा का जन्म 1932 में हुआ।
समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का जन्म 1951 में हुआ।
भारत के समकालीन कवि एवं लेखक जगदीश व्योम का जन्म 1960 में हुआ।
इज़राइली टेनिस खिलाड़ी शहर पीर का जन्म 1987 हुआ।
भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ।
*1 मई को हुए निधन –*
गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का निधन 2008 को हुआ।
‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का निधन 2004 को हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का निधन 1888 को हुआ।
*1 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –*
मई दिवस (विश्व श्रमिक दिवस)

आईडिया फॉर न्यूज़ के लिए लखनऊ से अनुज त्यागी देहरादून से अमित सिंह नेगी के साथ ब्यूरो रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *