*आज का इतिहास 10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:—* – Idea for News

*आज का इतिहास 10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:—*

*आज का इतिहास 10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:—*

फ्रांस ने 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।
मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला 1799 में फ्रांस दुनिया का पहला देश बना।
डचो ने 1816 में सुमात्रा पर दोबारा कब्जा किया।
ऑस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच 1887 में बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
तस्मानिया में 1902 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को 1903 में भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच 1947 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
सन 1950 में आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने 1960 में
दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की थी।
सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच 1961 में राजनयिक संबंध समाप्त।
अफ्रीकी देश जंजीबार ने 1963 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
कजाकिस्तान ने 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
गुजरात में 1992 में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई।
यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज 1994 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
अमर्त्य सेन को 1998 में स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस 2002 में दिवालिया घोषित।
*10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति:—*
प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म 1870 में हुआ।
वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म 1878 में हुआ।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का जन्म 1878 में हुआ।
स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म 1888 में हुआ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का जन्म 1902 में हुआ।
पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म 1908 में हुआ।
भारतीय कवि और ब्लॉगर मानस मादरेचा का जन्म 1996 में हुआ।
*10 दिसंबर को हुए निधन:—*
औरंगज़ेब के दरबार के एक प्रभावशाली सामंत यशवंतसिंह का निधन 1679 में हुआ।
नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन 1896 में हुआ था।
मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान पणीक्कर, के. एम. का निधन 1963 में हुआ था।
स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन 1995 में हुआ था।
चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का 1998 में निधन।
अभिनेता अशोक कुमार का निधन 2001 में हुआ था।
मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक दिलीप चित्रे का निधन 2009 में हुआ था।
*10 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:—*
मानवाधिकार दिवस

Idea for news ke liye lacknow se Anuj tyagi dehradun se bureau report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *