आज का इतिहास 9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – – Idea for News

आज का इतिहास 9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

आज का इतिहास 9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

पेरिस में 1667 में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
लंदन में 1838 में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की 1945 में स्थापना की गई।
वार्नर ब्रदर्स ने 1953 में ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
मिस्र की स्वेज नहर को 1957 में साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
सोवियत संघ और इराक ने 1972 में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
अमेरिका ने 1988 में पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
ली पेंग 1988 में चीन के प्रधानमंत्री बने।
नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की 1999 में हत्या हुयी
ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह 2005 में कैमिला के साथ हुआ।
नेपाल में 2008 में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ।
अन्ना हजारे को 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
फ्रांसिसी सीनेट ने 2013 में समलैंगिक विवाह संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दी।
9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति –
हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म 1893 को हुआ।
‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का जन्म 1929 को हुआ।
भारतीय अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म 1948 को हुआ।
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म 1954 को हुआ।
9 अप्रैल को हुए निधन –
बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 1756 में 80 वर्ष की आयु में निधन।
प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का 1981 को निधन हुआ था।
प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का 2009 को निधन हुआ था।
स्वतंत्रता पूर्व जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री बिशप एबेल मुजोरेवा का 2010 को निधन हुआ ।

आइडिया फॉर न्यूज़ लखमऊ से अनुज त्यागी देहरादून से अमित सिंगीह नेगी के साथ ब्यूरो रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *