आज का इतिहास 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Idea for News

आज का इतिहास 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म 1564 में हुआ।
फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने 1677 में गठबंधन किया।
आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच 1763 में शांति संधि हुई।
अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना 1764 में हुई।
फ़्रांस ने 1798 में रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने 1806 में ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1903 में दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर को मॉरिस मिख्टॉम द्धारा बाजार में उतारा गया।
ब्रिटेन की लेबर पार्टी की 1906 में स्थापना हुईं।
अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की 1926 में शुरूआत।
सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने 1944 में बमबारी की।
मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को 1965 में कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1976 में की गई।
मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को 2000 में दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया
हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का 2008 में पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2010 में 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया
2012 में मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब 358 लोगों की जान चली गई।
15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति –
1872 उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली ने जन्म लिया।
भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 1921 में हुआ।
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म 1922 में हुआ।
भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 1924 में हुआ।
संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 1949 में हुआ।
लेखक अरुण कमल का जन्म 15 फरवरी, 1954 में हुआ।
भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर ने , 1964 में जन्म हुआ।
भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म 1984 में हुआ।
15 फ़रवरी को हुए निधन –
1869 में महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन।
1948 में प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।
15 फरवरी 2015 में अभिनेत्री मनोरमा का निधन।

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए लखनऊ से अनुज त्यागी देहरादून से अमित सिंह नेगी के साथ ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *