हर्षिल-मुखबा दौरे पर पीएम मोदी, मनमोहक वादियों का दीदार..नजारा देख हुए मंत्रमुग्ध – Idea for News

हर्षिल-मुखबा दौरे पर पीएम मोदी, मनमोहक वादियों का दीदार..नजारा देख हुए मंत्रमुग्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान वो उत्तरकाशी के मुखबा-हर्षिल क्षेत्र पहुंचे। मुखबा पहुंचने पर पीएम मोदी ने मां गंगा के शीतकालीन स्थल में उत्तराखंड के पहाड़ी पारंपरिक परिधान में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुखबा में मां गंगा की पूजा अर्चना की है। बता दें, मुखबा में मां गंगा की पूजा के दौरान पीएम मोदी ने करीब 20 मिनट मंदिर के गर्भगृह में गुजारे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखबा में पारंपरिक वेशभूषा में सजी स्थानीय महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा

पीएम ने मुखबा मंदिर और हर्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का निहारा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया। हर्षिल उत्तराखंड का ऐसा पर्यटन स्थल है जो हिमालय की गोद में शांति और सुकून की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक दम मुफीद है। यह समुद्र तल से 2500 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में यहां की वादियां बर्फ से लकदक नजर आती हैं। वहीं, गर्मियों में यहां का नजारा हरियाली से भरपूर दिखता है। यहां कई ट्रेकिंग रूट भी हैं जहां का पर्यटक दीदार कर सकते हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी का मुखबा में मां गंगा की पूजा करते एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पीएम मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की आरती करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *