गल्जवाड़ी में चंद्रोटी जिला पंचायत में सैनिक कल्याण मंत्री का हुआ भव्य स्वागत।* – Idea for News

गल्जवाड़ी में चंद्रोटी जिला पंचायत में सैनिक कल्याण मंत्री का हुआ भव्य स्वागत।*

गल्जवाड़ी में चंद्रोटी जिला पंचायत में सैनिक कल्याण मंत्री का हुआ भव्य स्वागत।*

देहरादून 17 मार्च : देहरादून के गल्जवाड़ी में चंद्रोटी जिला पंचायत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं कि आपने मुझे इतना सम्मान दिया। उन्होनें कहा कि विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस स्नेह और प्यार से मिलने वाली असीम ऊर्जा के आधार पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई राज्य कैबिनेट की जिम्मेदारी को पूरी ऊर्जा तथा मनोयोग से पूर्ण करूँगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, बीडीसी ज्योति ढ़काल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आइडिया फ़ॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *