उत्तराखंड में अब 27 के बजाय 28 मई को रहेगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश – Idea for News

उत्तराखंड में अब 27 के बजाय 28 मई को रहेगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर होने वाली छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, राज्य में अब 27 मई 2026 (बुधवार) के स्थान पर 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
​बैंक और सरकारी खजाने भी रहेंगे बंद
​शासन सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि यह छुट्टी ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881’ के तहत बदली गई है। इसका मतलब यह है कि 28 मई को राज्य के सभी:
​सरकारी कार्यालय
​बैंक
​ट्रेजरी (सरकारी कोषागार और उप-कोषागार)
​पूरी तरह बंद रहेंगे।
​
​पहले सरकार द्वारा जारी कैलेंडर में बकरीद की छुट्टी 27 मई को तय की गई थी। लेकिन त्योहार के चांद और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद (सम्यक विचारोपरांत), सरकार ने इसमें संशोधन करते हुए इसे एक दिन आगे बढ़ा कर 28 मई करने का निर्णय लिया है।