स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में राज्य शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते गणेश जोशी। – Idea for News

स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में राज्य शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते गणेश जोशी।

राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में राज्य शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते गणेश जोशी।

देहरादून 09 नवम्बर: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुॅचकर राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक जोशी ने कहा कि राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की शहादत से इस राज्य का गठन हुआ। उन्होनें कहा कि यदि अलग राज्य न बना होता तो शायद आज मैं विधायक भी न होता। विधायक जोशी ने कचहरी परिसर में आयोजित समारोह में भी प्रतिभाग किया और राज्य आंदोलनकारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, विष्णु गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, निरंजन डोभाल, मंजीत रावत, ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, संध्या थापा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, कंचन ठाकुर, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, नंदनी शर्मा, मंसूर खान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


आइडिया फ़ॉर न्यूज़ के लिए देहरादुन से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *