हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला से मुलाकात करते मसूरी विधायक गणेश जोशी। – Idea for News

हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला से मुलाकात करते मसूरी विधायक गणेश जोशी।

हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला से मुलाकात करते मसूरी विधायक गणेश जोशी।

मसूरी विधायक गणेष जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक जोशी ने माताश्री मंगला से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए सहयोग का अनुरोध किया।
विधायक जोशी बताया कि मसूरी के शिफन कोट से स्थानान्तरित किये गये आवासहीन 80 परिवारों के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा आवास बनाये जाने का निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में विधायक जोशी द्वारा सम्बन्धित विभाग को भूमि सर्वेक्षण एवं आवास मानचित्र बनाने के लिए कहा जा चुका है।
विधायक जोशी द्वारा हंस फाउंडेशन के सहयोग के लिए माताश्री मंगला एवं भोले जी महाराज का आभार प्रकट किया गया है। उन्होंने कहा है कि हंस फाउंडेशन मसूरी क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा ही तत्पर रहा है।
आईडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *