SSF के हवाले होगी राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले बड़ा फैसला!
SSF के हवाले होगी राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले बड़ा फैसला!
राम जन्मभूमि की सुरक्षा में एसएसएफ के 280 जवान तैनात होंगे. अयोध्या के अलावा काशी और मथुरा के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी एसएसएफ को दी जा सकती है
अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले उत्तर प्रदेश के विशेष सुरक्षा बल एसएसएफ के हवाले कर दी जाएगी. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक सोमवार रात एसएसएफ की दो बटालियन अयोध्या पहुंच भी गई है. हालांकि तैनाती से पहले उनकी एक सप्ताह की स्पेशल ट्रेनिंग होगी.
बताया जा रहा है कि राम जन्मभूमि की सुरक्षा में एसएसएफ के 280 जवान तैनात होंगे. अयोध्या के अलावा काशी और मथुरा के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी एसएसएफ को दी जा सकती है. गौरतलब है कि एसएसएफ का गठन यूपी सरकार ने विशेष सुरक्षा के लिए किया है और इसमें यूपी पुलिस और पीएसी के जवान शामिल हैं.
फिलहाल ये है सुरक्षा व्यवस्था
राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में पीएसी की 12 कंपनियां लगी हैं. रामलला की सुरक्षा में सबसे भीतरी भाग की सुरक्षा सीआरपीएफ करती है. यहां फिलहाल सीआरपीएफ की 6 बटालियन तैनात हैं जिसमें एक महिला बटालियन भी शामिल हैं. मंदिर के बाहरी हिस्से और चेकिंग प्वाइंट पर सिविल पुलिस के महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं.
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां
बता दें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जनवरी में होना है. पीटीआई-भाषा के मुताबिक अयोध्या में रविवार को दो दिवसीय विश्व हिंदू परिषद की बैठक शुरु हुई. इस मौके पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विहिप श्री राम जन्मभूमि प्रतिष्ठा समारोह को पूरे विश्व में हर्षोल्लास के उत्सव के रूप में मनाएगी.
कॉपी पेस्ट विद थैंक्स।
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट।




