*24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*आज का दिन इतिहास के पन्नों पर :—-*

*24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे, वह पुर्तग़ाली नौका से 1579 को गोवा पहुंचे।
मुग़ल शासक जहाँगीर ने 1605 को आगरा में गद्दी संभाली थी।
प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर 1648 में हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
कल्याण और भिवंडी के शासन के 1657 को अाधीन आए।
पोलैंड को 1795 में ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन 1851 में शुरु हुई।
कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने 1861 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने 1915 में मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने 1924 में ज़िनोवी का पत्र प्रकाशित किया।
द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना 1945 में की गई।
रॉकेट द्वारा पहली बार 1946 में धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने 1947 में हमला किया।
बर्नार्ड बारूक ने 1948 में सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला 1949 में रखी गई।
उत्री रोडेशिया जांबिया गणतंत्र बना कैनेथ कौंडा वहाँ के पहले राष्ट्रपति 1964 में बने थे।
बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए 1975 में एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
सुधा माधवन मैराथन में 1982 को दौड़ने वाली पहली महिला बनी
न्यूजीलैंड-भारत 2005 में नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
*24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति –*
जम्मू-कश्मीर के एक नेता प्रेमनाथ डोगरा का जन्म 1884 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक, समाजवादी नेता, सांसद तथा विचारक अशोक मेहता का जन्म 1911 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म 1914 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का जन्म 1915 में हुआ।
सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का जन्म 1921 में हुआ।
महान फुटबाल खिलाड़ी पेले का जन्म 1940 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म 1940 में हुआ।
ऑस्ट्रेलिया के 29वें प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल का जन्म 1954 में हुआ।
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का 1967 में जन्म हुआ।
*24 अक्टूबर को हुए निधन –*
स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का निधन 1954 में हुआ।
भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का निधन 1991 में हुआ।
संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का निधन 1996 में हुआ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक सीताराम केसरी का निधन 2000 में हुआ।
भारत के एक महान् गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक धरमपाल का निधन 2006 में हुआ।
भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित मन्ना डे का निधन 2013 में हुआ।
प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन 2017 में हुआ।

*24 अक्तूबर के महत्वपूर्ण अवसर व पर्व:—*

विश्व पोलियो दिवस

Idea for news ke liye lucknow se anuj tyagi dehradun se amit singh negi ke sath byuro report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *