चन्द्रोटी जिला पंचायत प्रत्याशी की बाईक रैली में उपस्थित गणेश जोशी! – Idea for News

 चन्द्रोटी जिला पंचायत प्रत्याशी की बाईक रैली में उपस्थित गणेश जोशी!

 चन्द्रोटी जिला पंचायत प्रत्याशी की बाईक रैली में उपस्थित गणेश जोशी!

देहरादून के 19 चन्द्रोटी जिला पंचायत क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सिंह पुण्डीर (दीपक पुण्डीर) की बाईक रैली में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शिरकत की। यह बाईक रैली पुरुकुलगांव से प्रारम्भ होकर बिष्टगांव, सिगली, गल्जवाड़ी, इन्द्रानगर, गजियावाला, गंगोल पंड़ितवाड़ी होते हुए चन्द्रोटी, भगवन्तपुर तक गयी।
विधायक गणेश जोशी ने कहा कि रैली में उमड़े हुजुम से स्पष्ट है कि पार्टी प्रत्याशी की जीत का अन्तर दोगुना होने वाला है। उन्होनें कहा कि चन्द्रोटी जिला पंचायत वार्ड के अर्न्तगत 12 पंचायतें आती हैं और विकास की गति भी इन सभी पंचायतों में लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होनें कहा कि पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कराये गये कार्यो एवं जन कल्याण की नीतियों को लाभ भी पार्टी को मिल रहा है।
जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी श्याम सिंह पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्याओं का निराकरण किया जाऐगा। उन्होनें कहा कि जिला की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुॅचाया जाऐगा ताकि केन्द्र, राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, कर्नल सतीश शर्मा, जिला मंत्री सुन्दर सिंह कोठाल, लक्ष्मण सिंह रावत, युधवीर सिंह नेगी, अनुज कौशल, किशन सिंह पुण्डीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सुरेन्द्र राणा, सिकन्दर सिंह, नेहा जोशी, अनुराग सिंह, राहुल रावत, बसंत कोठाल आदि उपस्थित रहे।
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *