अवैध स्मैक 610 ग्राम के साथ एक गिरफ्तार! – Idea for News

अवैध स्मैक 610 ग्राम के साथ एक गिरफ्तार!

अवैध स्मैक 610 ग्राम के साथ एक गिरफ्तार!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में जनपद देहरादून में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने तथा जनपद को नशा मुक्त कर युवा पीढी को इसके चंगुल से बचाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की धर
अवैध स्मैक 610 ग्राम के साथ एक गिरफ्तार!https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php
पकड हेतु टीमे गठित कर विगत दिनों में अन्तर्राज्यीय गिरोह के कई स्मैक तस्करों को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था तथा इस प्रकार के कृत्य में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में दिनांक: 04-09-19 की रात्रि थानाध्यक्ष प्रेमनगर को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि बरेली का एक स्मैक तस्कर स्मैक की एक बडी खेप लेकर देहरादून में बेचने के लिये आया है, जो सम्भवत: उक्त स्मैक को लेकर हिमाचल की तरफ जाने वाला है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बताये गये हुलिये के अभियुक्त की तलाश हेतु नन्दा की चैाकी के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग अभियान के दौरान देर रात्रि पुलिस टीम द्वारा हिमाचल परिवहन निगम की बस को रोककर उसमे से मुखबिर के द्वारा बताये गये हुलिये के एक व्यक्ति को तलाशी हेतु बस से उतारा गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम खुर्शीद पुत्र शफुद्दीन निवासी-  ग्राम रईया नगला, थाना मीरगंज, जिला बरेली, उम्र 40 वर्ष, बताया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक (610 ग्राम) बरामद की गयी। अवैध स्मैक की बरामदगी पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना प्रेमनगर में धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
 पूछताछ का विवरण:- 
पूछताछ में अभियुक्त खुर्शीद ने बताया कि वह मूल रूप से बरेली का रहने वाला है तथा विगत 10 वर्षों से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त है। शुरूआत में उसके द्वारा फारूख नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर स्मैक तस्करी का कार्य प्रारम्भ किया था। पहले ये लोग आस-पास के मौहल्लों तथा शहरों में जाकर नशेडी किस्म के लोगो को स्मैक बेचते थे, परन्तु धीरे-धीरे और अधिक पैसा कमाने के लालच में अभियुक्त खुर्शीद द्वारा स्वंय ही कैमिकल की मिलावट कर स्मैक तैयार करके आस-पास के जिलों तथा देहरादून आदि शहरों में स्मैक का कारोबार करना शुरू कर दिया गया। उक्त अभियुक्त देहरादून में स्मैक सप्लाई कर अपने पैडलर्स के माध्यम से स्कूल कालेजों, शिक्षण संस्थानो में अध्ययनरत छात्रों व फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले मजदूरों को बेचा करते थे। दिनांक-  04-09-19 को भी अभियुक्त उक्त स्मैक देहरादून में अपने पैडलर्स को सप्लाई करने के लिये लाया था, परन्तु विगत कुछ समय से दून पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध की गयी ताबड़तोड़ कार्यवाही के डर से लोकल पैडलर्स द्वारा उक्त स्मैक को लेने से इंकार कर दिया गया। लोकल पैडलर्स के डर को देखते हुए अभियुक्त खुर्शीद स्वंय उक्त स्मैक को स्कूल, कालेज के छात्रों व अन्य लोगो को बेचने का साहस नहीं जुटा पाया, जिस कारण उसने उक्त स्मैक को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शिक्षण सस्थानो व औद्योगिक क्षेत्रों में ले जाकर बेचने की योजना बनाई, परन्तु पुलिस टीम की तत्परता से उक्त अभियुक्त प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार हो गया।
 विगत एक माह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के नेतृत्व में नशे के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा अब तक 4386 शराब की बोतलें, 04 किलो 754 ग्रा0 चरस, 29.020 किलो गांजा, 2477 नशे की गोलिया, 864 नशे के कैप्सूल तथा 1 किलो 240 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत लगभग 01 करोड 50 लाख रूपये है।
 नाम/पता अभियुक्त:
खुर्शीद पुत्र शफुद्दीन निवासी: ग्राम रईया नगला, थाना मीरगंज, जिला बरेली, उम्र 40 वर्ष।
 बरामदगी:-
अवैध स्मैक 610 ग्राम *(अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रूपये)
पुलिस टीम:-
श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर
1-  श्री शेखर चन्द सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर
2-  श्री नरेन्द्र गहलावत, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
3-  उ0नि0 ओमवीर चौधरी, चौकी प्रभारी झाझरा
4- उ0नि0 नवनीत भण्डारी
5- उ0नि0 शिवराम
6-  उ0नि0प्रवीण सैनी
7- कां0 नरेन्द्र रावत, कां0 अमित रावत, कां0 दिनेश कुमार।
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से आर्यन आहूजा/अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *