डिप्टी जीओसी और सीईओ को पौंधा भेंट करते मसूरी विधायक गणेश जोशी – Idea for News

डिप्टी जीओसी और सीईओ को पौंधा भेंट करते मसूरी विधायक गणेश जोशी

  • डिप्टी जीओसी और सीईओ को पौंधा भेंट करते मसूरी विधायक गणेश जोशी

प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुवात छावनी परिषदों से होगा: विधायब एरिया मुख्यालय के स्टेशन कमाण्डर एवं डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर नीरज गुसांई एवं छावनी परिषद देहरादून की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन के साथ मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बैठक कर देहरादून और मसूरी की छावनी परिषदों को प्लास्टिक मुक्त करने पर जोर दिया।

देहरादून स्थित सब एरिया मुख्यालय में बैठक के दौरान विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात के दौरान देश को प्लास्टिक मुक्त करने पर जोर दिया था। उन्होनें कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए इसकी शुरुवात छावनी परिषद क्षेत्रों से किया जाऐगा। विधायक जोशी ने कहा कि सरकारी कार्य में भी पुष्पगुच्छों के स्थान पर पौधें दिये जाने का प्रचलन बढ़ाना होगा। साथ ही, दैनिक जीवन में भी हमें प्लास्टिक के थेलों के स्थान पर जूट अथवा कपड़े के थेलों के प्रयोग का आहवान विधायक जोशी ने किया।
मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन ने आश्वस्त किया कि प्लास्टिक को पूर्णतया बंद किये जाने के लिए अतिशीघ्र कार्यशाला का आयोजन किया जाऐगा और कार्यशाला के कुछ समय बाद पूर्ण रुप से सख्ती की जाऐगी।
विधायक गणेश जोशी ने प्लास्टिक मुक्त अभियान को बल देते हुए इसकी शुरुवात दोनों अधिकारियों को पौधें भेंट कर किया।

आइडिया  फ़ॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *