राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर चैंपियन की बदजुबानी! – Idea for News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर चैंपियन की बदजुबानी!

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर चैंपियन की बदजुबानी!

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी टिप्पणी के खिलाफ उत्तराखण्ड कांग्रेस कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है। 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर चैंपियन की बदजुबानी!https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php

 

कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी से भी स्पष्टीकरण मांगा है। कांग्रेस का कहना है कि सार्वजनिक हो चुकी विधायकों की लड़ाई में भाजपा बैकफुट पर आई है। बीजेपी विधायक चैंपियन ने महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कांग्रेस इस मामले में साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई का सहारा लेगी। बता दें कि विधायक चैंपियन ने प्रेसवार्ता में गांधी और नेहरू पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि महात्मा गांधी यदि मोहम्मद अली जिन्ना को प्रधानमंत्री बना देते तो देश का बंटवारा नहीं होता। वहीं विधायक देशराज कर्णवाल के जाति प्रमाण पत्रों की जांच की भी कांग्रेस ने मांग की है। 
बाईट- हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड
वहीं बीजेपी ने इस मामले में अपनी सफाई दी और कहा कि चैंपियन के बयान के मामले में बीजेपी का कोई सरोकार नहीं है। बीजेपी महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको मानवता का मसीहा ही नहीं कहा बल्कि महात्मा गांधी के जो कार्यक्रम है उसको भी अपनाया और आगे बढ़ाया। गांधी जी के आदर्श कांग्रेस खुद ही नहीं मानती है भ्रष्टाचार में कांग्रेस पूरी तरह से लिप्त है। कई ऐसे कार्य हैं जो कांग्रेस के नेता कर रहे हैं और उन्होंने वह काम किए हैं जो गांधी जी के आदर्शो से कहीं भी मेल नहीं खाता है। कांग्रेस ने अपनी खराब स्थिति से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह से बातें कर रही है। देशराज कर्णवाल के प्रमाण पत्रों का जहां तक सवाल है तो उस समय कांग्रेस कहां थी जब देशराज कर्णवाल ने अपना नामांकन भरा था। कांग्रेस जानती है कि देशराज का जाति प्रमाण पत्र सही है इसी वजह से वह 2 साल से चुप रही।
बाइट- देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून उत्तराखंड से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *