शहीद के घर पहुचे राहुल गाँधी ने दी श्रद्धांजलि! – Idea for News

शहीद के घर पहुचे राहुल गाँधी ने दी श्रद्धांजलि!

शहीद के घर पहुचे राहुल गाँधी ने दी श्रद्धांजलि!

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून में जनसभा करने के बाद शहीद परिवारों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। राहुल गांधी ने शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी। देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंचकर राहुल गांधी ने उनके
शहीद के घर पहुचे राहुल गाँधी दी श्रद्धांजलि!https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php
परिजनों से मुलाकात की। शहीद मेजर बिष्ट सेना के इंजीनियरिंग विंग में थे और 16 फरवरी को शहीद हुए थे। जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से बिछाई गई आईईडी को डिफ्यूज करते समय हुए विस्फोट में सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हुए थे। चित्रेश बिष्ट के पिता ने कहा कि राहुल गांधी सांत्वना देने
आए थे और उन्होंने बेटे की पढ़ाई और कई अन्य विषयों पर बात की। राहुल करीब 15 मिनट तक चित्रेश बिष्ट के आवास पर रुके रहे। मेजर चित्रेश बिष्ट की सात मार्च को शादी होनी थी और जब उनके शहीद होने की खबर आई उस वक्त उनके पिता रिटायर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह बिष्ट कार्ड बांट रहे थे। राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन भी शहीद के घर पर सांत्वना देने पहुंचे थे।
बाईट- एसएस बिष्ट, शहीद मेजर चित्रेश के पिता
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून उत्तराखंड से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *