विधायक निधि से बने सामुदायिक शेड़ का लोकार्पण-गणेश जोशी। – Idea for News

विधायक निधि से बने सामुदायिक शेड़ का लोकार्पण-गणेश जोशी।

विधायक निधि से बने सामुदायिक शेड़ का लोकार्पण-गणेश जोशी।

रविवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने वार्ड 08 सालावाला में विधायक निधि के 05 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शेड़ का लोकार्पण किया। लोकार्पण से पूर्व विधायक जोशी ने भगवान शिव के मंदिर में दर्शन भी किये।
विधायक निधि से बने सामुदायिक शेड़ का लोकार्पण-गणेश जोशी।https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php

 

विधायक जोशी ने कहा कि विकास को गति देने के लिए देशवासियों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 2019 में एक बार फिर अपना समर्थन देना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के लिए अपने पूरे कार्यकाल को ऐतिहासिक बनाया। उन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी राष्ट्र की साख को बढ़ाया। विधायक जोशी ने कहा कि विंग कमाण्डर अभिनन्दन के दुश्मन मुल्क से मात्र 60 घंटों में वापस आना प्रधानमंत्री मोदी की कुटनीति एवं भारतवासियों की कामनाओं का फल है।  
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटयाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, निरंजन डोभाल, आरएस परिहार, बीडी शर्मा, हेंमत जुयाल, संगीता रावत, नत्थू सिंह रावत, बीडी मैठाणी सहित सालावाला महिला मंगल दल की सैकड़ों महिलाऐं उपस्थित रही। 
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून उत्तराखंड से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *