6 सूत्रीय मांगों को लेकर पैरावैटनरी की नहीं सुनवाई!
6 सूत्रीय मांगों को लेकर पैरावैटनरी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेशभर से आये पैरावेट काक्रमिक अनशनपरेड ग्राउंड में आज 14 वेंदिन भी जारी रहा।
6 सूत्रीय मांगों को लेकर पैरावैटनरी की नहीं सुनवाई!https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php
इनका कहना है किये लोग लम्बे समय से मानदेय और पशुपालन विभाग में पशुधन सहायकों के रिक्तपदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे है लेकिन सरकार इनकी मांग कोलेकर उदासीन बनी हुई है।जबकि पैरावेट अति दुर्गम क्षेत्रोंमें विषम परिस्तिथियों में भी किसान के घरों में जाकर कृत्रिम
गर्भादान,नस्ल सुधार,बधियाकरण व आकस्मिक समय में पशुओं का प्राथमिक उपचार किये जाने के अलावा दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अनसका कहना है कि क्रमिक अनशन को इतना समय व्यतीत हो चूका है साथ ही कई
साथियों की हालत भी बिगड़ गयी है लेकिन सरकार की और से कोई भी नुमाईन्दा अभी तक उनकी सुध लेने नहीं आया है। इनका कहना है किवर्तमान मेंप्रदेश में पशु गणना का काम चल रहा है लेकिन उनकी हड़ताल से ये कार्य बंद पड़ा है इतना ही नहीं पशु पालन विभाग और सरकार की और से उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि वे काम पर लौट आये अन्यथा उनकी आजीविका का साधन बंद कर दिया जायेगा। पैरावेट की मांग है किओडिसा और तेलंगाना राज्य की भांति इन्हे भी प्रतिमाह मानदेय की सुविधा दी जाये साथ ही पशुधन सहायकों के पदों पर समायोजित किया जाए और जब तक पैरावेट की मांगे पूरी नहीं होती तब तक क्रमिक अनशनजारी रहेगा।
बाइट -मोहम्मद अनस,मीडिया प्रभारी
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट