70 वर्ष पुराने पुल का अब होगा कायाकल्प -गणेश जोशी! – Idea for News

70 वर्ष पुराने पुल का अब होगा कायाकल्प -गणेश जोशी!

70 वर्ष पुराने पुल का अब होगा कायाकल्प -गणेश जोशी!

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मसूरी मोटर मार्ग में देहरादून जू के निकट 70 वर्षो से अधिक पुराने पुल के निर्माण के लिए बीते 04 जनवरी को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जांच कराने एवं क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नये पुल बनाये जाने की मांग की थी, जिसके बाद शासन द्वारा तकनीकि सहलाकारों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण करने को निर्देशित किया गया।
शनिवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पुल का निरीक्षण किया और 24 मीटर स्पान के इस पुल के नवनिर्माण के लिए 15 दिन में आगणन तैयार कर शासन को प्रेषित किये जाने का भरोसा दिलाया। विधायक जोशी ने बताया कि मसूरी में पर्यटकों को शत प्रतिशत आगमन इसी मार्ग से होता है और यह मार्ग मसूरी पहुॅच के लिए सबसे नजदीक और सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि देहरादून जू भी पुल से लगा हुआ है, जिसके चलते इस पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
उन्होनें बताया कि इस पुल की गहराई लगभग 100 फुट से अधिक है।
विधायक जोशी ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर पुल नवनिर्माण का आगणन शासन में भेजने को निर्देशित किया है।
  इस दौरान शासन के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता गढ़वाल राजेन्द्र गोयल, अधीक्षण अभियंता आरसी अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जगमोहन चौहान, जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, प्रमिला देवी, राजीव गुरुंग, पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह कोठाल, अनुराग सिं
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *