UK आइकन 2018‘ के लिए हुए आॅडिशन! – Idea for News

 UK आइकन 2018‘ के लिए हुए आॅडिशन!

 UK आइकन 2018‘ के लिए हुए आॅडिशन!

एजे फोटोग्राफी व मैच बॉक्स द्वारा आयोजित आॅडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे 
21 अक्टूबर, देहरादून- एजे फोटोग्राफी व मैच बॉक्स द्वारा ग्राइंड कॉफी कैफे में  ‘ UK आइकन 2018 सीजन -2‘ के लिए आॅडिशन आयोजित किये गये।
आॅडिशन के निर्णायक मंडल में धूम डांस इंस्टीट्यूट फिटनेस सेंटर की ओनर सिमरन सेहगल, धूम इंस्टीट्यूट के ऑनर, स्टेट प्रेसिडेंट उत्तराखंड ह्यूमन राइट जर्नलिस्ट एसोसिएशन दीपक सहगल, स्पेक्स विला के ओनर सौरभ व मिस्टर इंडिया 2018 फाइनलिस्ट सुमित भैरवाल  बतौर जज उपस्थित रहे।
आॅडिशन में देहरादून, विकासनगर, नैनीताल, ऋषिकेश, मसूरी, श्रीनगर, हरिद्वार, टिहरी व दिल्ली से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आॅडिशन में युवाओं व युवतियों ने काॅन्फिडेंस, बाॅडी लैंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल्स व स्टाइल के सही मेल से निर्णायक मंडल का दिल जीता। प्रतिभागियों ने परफेक्ट रैंप वाॅक कर खुद को बेस्ट साबित किया।प्रतिभागियों द्वारा परिचय राउंड के बाद सवाल -जवाब का दौर चला। इस दौरान जजों ने सभी प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना की।
शो के आयोजक व एजे फोटोग्राफी के डायरेक्टर आशुतोष मिश्रा व जीतू सकलानी ने कहा कि, आॅडिशन में खास तौर पर यह परखा गया कि, प्रतिभागी किस प्रकार से फैशन व मॉडलिंग को अडाॅप्ट करते हैं। 
मैच बॉक्स के डायरेक्टर राजू चौहान ने बताया कि,  विजेता प्रतिभागी को  प्रिंट शूट व विज्ञापनों में कार्य करने के अवसर के साथ-साथ कई आकर्षक उपहार दिये जाएंगे।
इस अवसर पर सृष्टि थापा, तरूण रावत, दीक्षा गौतम , सुमित कुट्टी, अंकिता जोशी  व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देह्र्दाडून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *