मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भारतीय सेना के शहीद जवान प्रदीप सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को ढाँढस बँधाते हुए उनके परिवार को राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीद प्रदीप रावत के परिवार के एक आश्रित को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल व विधायक श्री गणेश जोशी ने भी भारतीय सेना के शहीद जवान प्रदीप सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ज्ञातव्य है कि शहीद जवान दीपक रावत 04 गढ़वाल राइफल में लांसनायक के पद पर जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में तैनात थे।
Report of Amit Singh Negi for idea for News from Dehradun .