रेडियो मिर्ची ग्रुप मैनेजर की मौत! – Idea for News

रेडियो मिर्ची ग्रुप मैनेजर की मौत!

रेडियो मिर्ची ग्रुप मैनेजर की मौत!

नोएडा में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे बीती रात नोएडा के सेक्टर-85 में एक ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ  जिसमें रेडियो मिर्ची की ग्रुप मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई हादसा देर रात 1.30 बजे के करीब हुआ था जानकारी के मुताबिक तान्या खन्ना (26) रेडियो मिर्ची की ग्रुप मैनेजर सेल्स में थी/ वह मंगलवार देर रात दिल्ली स्थित अपने ऑफिस से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रही हादसे के वक्त कार की रफ्तार बहुत तेज नोएडा सेक्टर-85 के एक नाले के पास उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया और कार समेत वह नाले में जा गिरी कार के नाले में गिरते ही वही मौके पर तान्या खन्ना की मौत हो गई/
पुलिस को इस घटना की सूचना एक घंटे बाद रात में करीब 2:30 बजे लगी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तान्या के शव और कार को बाहर निकाला गया. तान्या गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहती थी. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है/
मौत नाले में भरे पानी में डूबने से हुई है पुलिस के मुताबिक नाले में करीब 4 फुट गंदा पानी भरा हुआ था. हालांकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से इंकार कर रही है.
नोएडा /उत्तराखण्ड से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *