मध्य प्रदेश के विधायक का विवादित बयाँन! – Idea for News

मध्य प्रदेश के विधायक का विवादित बयाँन!

मध्य प्रदेश के विधायक का विवादित बयाँन!  

जहा मध्य प्रदेश में इन दिनों जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान की इमेज सुधारने की कोशिश हो रही है जिस से आने वाले चुनावों में जनता का दिल जीता जा सके/ वहीं उनके विधायक विवादित बयान देकर बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है हाल ही में दमोह जिले के हटा से महिला विधायक उमा देवी खटीक का वीडियो सामने आया जिसमें वे लोगों से धमकी भरे अंदाज में बात करती दिख रही हैं/ मोबाइल पर रिकॉर्ड हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है  जिसके बाद विधायक ने अपना पक्ष रखा और बयाँन को तोड़मरोड़ कर पेश करने की बात कही/
बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक किसना सम्मान यात्रा  के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के बिलाई गावं गई थीं. वहा के कुछ लोगों ने सालों से इलाके में विकास न होने की बात कही, जिस पर विधायक भड़क गई जवाब दिया कि पुरानी सरकारों के मुकाबले बीजेपी सरकार ने बहुत विकास कार्य किया /
इस पर लोगों ने कहा कि आप दस साल से यहां से चुनाव जीतती आ रही हैं इसके मुकाबले काम कितना हुआ इस बीच एक शख्स ने ये भी मुद्दा उठाया कि पिछले चुनाव के बाद ये तीसरी बार है जब वे यहां आई/
ये सब सुनते ही बीजेपी महिला विधायक उमा देवी गुस्सा में गईं और उन्होंने वहीं पर लोगों से बहस करना शुरू कर दिया उन्होंने कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं चल रहे हैं और वो वोट मांगने नहीं आई हैं इसके बाद उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि उन लोगों से जो बन सके कर लें/
इस पूरी घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसे उन्होंने अन्य लोगों के साथ शेयर किया सोशल मिडिया पर आते ही वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
हालांकि, इस पूरे मामले में विधायक उमा देवी की कुछ और दलील उनका कहना लोगों से बातचीत करने के दौरान कुछ शराबी वहां आ गए थे जिन्होंने उनसे बहस शुरू कर दी और इस वजह से उन्होंने ऐसा कहा/
दिल्ली/देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *