भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यालय में एक बैठक महानगर अध्यक्ष विनय गोयल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने कहा कि पिछले 1 वर्षों में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने इमानदारी विश्वास और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और आज प्रदेश की जनता को डबल इंजन की ताकत साफ महसूस की है वही विपक्षी दल हताशा में डूबने को मजबूर हुए हैं और आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव उनके लिए करारा प्रहार साबित होंगे ।*
18 मार्च सहकारिता मंत्री और देहरादून महानगर हेतु नगर निगम चुनाव प्रभारी बनाए गए पूर्व संगठन मंत्री धन सिंह रावत जी ने कहा कि इस दिन पूरे प्रदेश भर के विकास की एक बड़ी झांकी परेड ग्राउंड में देखने को
महानगर देहरादून निगम चुनाव में उन्हीं प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगा जो सबसे पहले देशहित उसके बाद पार्टी संगठन हित और अन्त अपने हित की चिंता करेगा ।
बैठक में विधायक हरवंश कपूर ,गणेश जोशी , माननीय विधायक आईजी मैन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीलम सहगल , श्रीमती विनोद उनियाल प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल अनिल गोयल रविंद्र कटारिया सभी मंडल अध्यक्ष
देहरादून महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम पंत और उनकी पूरी टीम की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जी को सफलतापूर्वक सरकार का 1 साल पूरे होने पर तलवार भेंट की गई।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /