उत्तरकाशी ग्राम सावणी अग्निकाण्ड में हर शम्भव मदद कल मुख्यमन्त्री का दौरा ! – Idea for News

उत्तरकाशी ग्राम सावणी अग्निकाण्ड में हर शम्भव मदद कल मुख्यमन्त्री का दौरा !

उत्तरकाशी ग्राम सावणी अग्निकाण्ड में हर शम्भव मदद कल मुख्यमन्त्री का दौरा !

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार 18 फरवरी को पूर्वाहन में अग्निकाण्ड से प्रभावित जनपद उत्तरकाशी की तहसील मोरी के ग्राम सावणी का भ्रमण कर अग्निकाण्ड के पीडितों से मुलाकात करेंगे तथा राहत कार्यों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों का सम्पादन करने के साथ ही पीडितो को हर सम्भव मदद पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा इस अग्निकाण्ड में राहत-बचाव कार्य हेतु जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी अनुराग आर्य, को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 16.02.2018 को तहसील मोरी के अन्तर्गत ग्राम सावणी में आग लगने से लगभग 46 परिवार प्रभावित हुये थे।
साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी मय स्टाफ एवं आवश्यक दवाईयों सहित घटना स्थल पर राहत कार्य कर रहे हैं। एस0डी0आर0एफ0, एन0डी0आर0एफ0, अग्निशमन, उरेडा, अतिरिक्त खोज-बचाव दल मय खोज-बचाव,  01 आस्का लाईट, 01 बैटरी सर्च लाईट, सेटेलाइट फोन अन्य उपकरणों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हैं।
शनिवार को राहत कार्य के दूसरे दिन प्रभावित परिवारों को 50 रजाई, 5 लीटर प्रति0 परिवार मिट्टी का तेल, 184 प्लेट, चम्मच, गिलास, कटोरी, कपड़े, सब्जी आवश्यकतानुसार, समस्त छात्र-छात्राओं को कक्षावार पाठ्य पुस्तकें, 40 स्कूल बैग, 35 ट्रैक सूट, 200 अभ्यास पुस्तिका एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई
मृत पशुओं का पोस्ट मार्टम किया जा रहा हे। गत दिवस प्रभावित परिवारों को 25 फेमिली टेन्ट, 02 किचन टेन्ट, 30 तिरपाल, 196 कम्बल, 100 गद्दे, 46 स्टील की बाल्टी, 46 कड़ाई, 46 पतीले, 46 स्टील जग, 46 प्लास्टिक कैन, 46 टार्च सहित 46 चटाई, 40 सोलर लाइट, 52 सोलर लाइट, 12 फेमिली सोलर लाइट, 50 गैस स्टोव, 50 प्रेसरकुकर के अलावा पर्याप्त मात्रा में साबुन, टूथब्रश, स्वेटर व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गई थी।  
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/