मुख्यमन्त्री ने कहा जनता की समस्याओ का तुरन्त होगा समाधान! – Idea for News

मुख्यमन्त्री ने कहा जनता की समस्याओ का तुरन्त होगा समाधान!

मुख्यमन्त्री ने कहा जनता की समस्याओ का तुरन्त होगा समाधान!

मुख्यमन्त्री ने सोमवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ सौ जन शिकायतें व समस्याएं दर्ज की गई। अधिकतर आवेदन आर्थिक सहायता से संबंधित थे तथा कुछ मामले लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विभागों से संबंधित थे। पौड़ी गढ़वाल के सुनील कुमार ने निवेदन किया कि वह अपनी सिंचाई योग्य भूमि में मत्स्य पालन हेतु तालाब बनाना चाहते हैं, उन्हें टैंक निर्माण हेतु सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। माजरी देहरादून से श्रीमती  शकुंतला देवी ने अपने खेत के बीच में से बिजली का खंभा हटाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्रीमती सरोजिनी देवी ने उन्हें राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम से गृहमाता के पद से हटाए जाने की शिकायत की, मुख्यमंत्री ने नियमानुसार न्याय पूर्ण कार्रवाई की बात कही। पौड़ी गढ़वाल पौखाल क्षेत्र के ग्राम वासियों ने मरणखेत में फारेस्ट गार्ड चैकी बनाने का निवेदन किया। श्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पौखाल क्षेत्र के ग्राम वासियों ने करण आश्रम से मिलना पौखार मोटर मार्ग को पी0डब्लू0डी0 से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। 

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *