20 अक्टूबर, को उत्तराखण्ड आ सकते है प्रधान मंत्री- मुख्य सचिव ! – Idea for News

20 अक्टूबर, को उत्तराखण्ड आ सकते है प्रधान मंत्री- मुख्य सचिव !

20 अक्टूबर, को उत्तराखण्ड आ सकते है प्रधान मंत्री- मुख्य सचिव !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों के बारे में मुख्य सचिव श्री एस.रामास्वामी ने बैठक की। 20 अक्टूबर, 2017 को प्रधानमंत्री केदारनाथ जा सकते हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे केदारनाथ जाएंगे। वहां पर विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली चले जायेंगे। प्रधानमंत्री आगमन पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि व्यवस्थाओं को फूलप्रूफ बनाने के निर्देश दिए गए। contingency प्लान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव गृह श्री आनंद बर्धन, सचिव प्रोटोकाल श्री हरबंस सिंह चुघ, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधिका झा, सचिव पर्यटन श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव वन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी, एडीजी श्री अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *