18 अक्टूबर 1925 को जन्मे तिवारी 18 को ही हुआ स्वर्गवास!    – Idea for News

18 अक्टूबर 1925 को जन्मे तिवारी 18 को ही हुआ स्वर्गवास!   

18 अक्टूबर 1925 को जन्मे तिवारी 18 को ही हुआ स्वर्गवास!   

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल एनडी तिवारी का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में गुरुवार (18 अक्टूबर 2018) को निधन हो गया. वो कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल रहे एनडी तिवारी की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी 18 अक्टूबर 1925 को जन्मे एनडी तिवारी देश के अकेले नेता है, जो दो-दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे. वह यूपी में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री रहे और उत्तराखंड में कांग्रेस के पहले सीएम बने. यूपी में वह कांग्रेस बड़े राजनेताओं में माने जाते रहे. वह उन नेताओं में से थे जिनका सम्मान सभी पार्टियां करती थीं. 90 के दशक में जब कांग्रेस पर अल्प समय के लिए गांधी नेहरू परिवार का प्रभुत्व कम हुआ तब एक समय ऐसा भी आया, जब वह पीएम बनने के करीब थे, लेकिन चुनाव हार जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका/
नारायण दत्त तिवारी का जन्म एक कुमाऊं परिवार में 1925 को नैनीताल जिले के बलुती गांव में हुआ था. उनके पिता पूर्णानंद तिवारी वन विभाग में अफसर थे. उनकी शिक्षा अविभाजित यूपी में ही हुई. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया. ब्रिटिश सरकार के खिलाफ पर्चे बांटने के आरोप में 1942 में एनडी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें उसी जेल में रखा गया, जहां उनके पिताजी बंद थे. उनके पिताजी ने खिलाफत आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी.
कॉलेज की राजनीति से तिवारी का राजनीतिक सफर शुरू
15 महीनो तक जेल में रहने के बाद उन्हें जेल से मुक्ति मिली. 1944 में उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ज्वाइन की. एमए में उन्होंने यूनिवर्सिटी में टॉप किया. उन्होंने यहीं से एलएलबी किया. यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी से ही एनडी तिवारी का राजनीतिक सफर शुरू हुआ. 1954 में उन्होंने सुशीला तिवारी से शादी की.
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट / . 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *