कोरोना वायरस के चलते मसूरी अस्पताल में मास्क वितरित करते मसूरी विधायक गणेष जोशी !
कोरोनावायरसकेचलतेमसूरीअस्पतालमेंमास्कवितरितकरतेमसूरीविधायकगणेषजोशी ! मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लण्ढौर उप जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस से बचाव के लिए रोगियों व अस्पताल में मौजूद लोगों, चिकित्सकों तथा स्टाफ को फेस मास्क वितरित किए व आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
विधायक जोशी ने कहा कि मसूरी पर्यटन नगरी है जहां देश विदेश के पर्यटक आते हैं इसलिए यहां पर कोरोना से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के हर संभव बचाव किए जायेंगे, इससे लड़ने के अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद मोनेटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से मिलकर आये हैं, यहां उप जिला चिकित्सालय में सीएमएस नहीं थे अब वहां आ गये हैं व उन्हें वित्तीय अधिकार नहीं हैं उन्होंने सेनेटाइजर व मास्क की मांग की है उनकी मांग को यथाशीध्र पूरा किया जायेगा। ऐसे समय में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होने दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों को एयरपोर्ट व सीमाओं पर निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कोई ऐसा पर्यटक न आये जिसमें कोरोना के लक्षण हों। इस हेतु पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका बचाव ही उपाय है वहीं हर जगह स्क्रीनिंग की जा रही है लेकिन बिना जनता के सहयोग से इसमें सफलता नही मिल सकती।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, ओपी थपलियाल, मुकेश धनाई, बादल प्रकाश, नरेंद्र पडियार, पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, रमेश खंडूरी, सुमित, सपना, अभिलाष, अनिल, मनोज खरोला आदि उपस्थित रहे।
आइडिया फ़ॉर न्यूज़ केलिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट।