111 अंग्रेजी की कविताओं ‘फ्राम द कोर आफ हार्ट का मुख्यमन्त्री ने किया विमोचन! – Idea for News

111 अंग्रेजी की कविताओं ‘फ्राम द कोर आफ हार्ट का मुख्यमन्त्री ने किया विमोचन!

111 अंग्रेजी की कविताओं  ‘फ्राम द कोर आफ हार्ट का मुख्यमन्त्री ने किया विमोचन!

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवा  स्थित जनता मिलन हाॅल में एस.जी.आर.आर इण्टर काॅलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविन्द्र सैनी की 111 अंग्रेजी की कविताओं के संकलन ‘‘फ्राम द कोर आॅफ हार्ट’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में कविता के माध्यम से देश की अनेक हस्तियों के जीवन वृत को सजोने का कार्य किया गया है, जो सराहनीय है। इस काव्य संकलन में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल, शिक्षा, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों से जुड़़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर आधारित कविताओं को लिखा गया है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अनुभव के साथ लेखन में यथार्थता आती है। उन्होंने रविन्द्र सैनी को इस काव्य संकलन के लिए शुभकामना दी।

नैनीताल हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राजेश टण्डन ने कहा कि यह काव्य संकलन  निश्चित रूप से पाठको को प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

फ्राम द कोर आॅफ हार्ट’’ काव्य संकलन के रचियता श्री रविन्द्र सैनी ने बताया कि जिन 111 प्रतिष्ठित हस्तियों के बारे में कविताएं लिखी गई है, उन्हें हस्ती के नाम के प्रत्येक अक्षर से हर एक पंक्ति लिखकर उनके व्यतित्व तथा कृतित्व को प्रकट किया गया है। 

‘‘फ्राम द कोर आॅफ हार्ट’’ के विमोचन के अवसर पर प्रो. राकेश चन्द्र नौटियाल, डाॅ. आचार्य आशीष सेमवाल, प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी, प्रो. विजय कौल, नरेश कुमार हल्दयानी,  रामशरण नौटियाल, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे। 

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *