मुख्यमंत्री के 60वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता- गणेश जोशी! – Idea for News

 मुख्यमंत्री के 60वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता- गणेश जोशी!

 मुख्यमंत्री के 60वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता- गणेश जोशी!

 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के 60वें जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट डाकरा में मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण एवं स्वच्छता को बल प्रदान करते हुए वृक्षारोपण एवं जूट के थैले वितरित किये।
 मुख्यमंत्री के 60वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता- गणेश जोशी!https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php
डाकरा पहुॅचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वयं पेड़ लगाया, उन्होनें बच्चों के अभिवादन को स्वीकारते हुए कई लोगों को जूट के थैले भी वितरित किये। इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद कमल क्षेत्री स्मारक में अमर शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित की। विधायक जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत ने राजनीतिक जीवन के आरम्भ में एक प्रचारक के रुप में अपना कार्यालय पूर्ण किया। उन्होनें कहा कि भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है और किसी भी मंत्री विधायक पर कोई भ्रष्टाचार का अरोप नहीं हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जीरो टोलोरेन्स पर कार्य कर रही है और विकास का रफतार उत्तरोत्तर बढ़ रही है।
टपकेश्वर मंदिर समिति की ओर से महंत किशन गिरी एवं आचार्य विपिन जोशी के साथ विधायक जोशी ने गरीब लोगों को कम्बल वितरित किये। इससे पूर्व विधायक जोशी ने डाकरा बाजार में दुकानदारों को जूट के थैले वितरित किये।
इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु प्रसाद, देवेन्द्र पाल सिंह, महानगर उपाध्यक्ष आरएस परिहार, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, पार्षद संजय नौटियाल, सिकन्दर सिंह, गौरव डंगवाल,  सुन्दर सिंह कोठाल, अनुराग सिंह, बेला गुप्ता, बंसत उपाध्याय, मेघा भट्ट आदि उपस्थित रहे।
आइडिया  फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी  की  रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *