हरिद्वार के पूर्व सैनिकों संग मुख्यमंत्री से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी! – Idea for News

हरिद्वार के पूर्व सैनिकों संग मुख्यमंत्री से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी!

हरिद्वार के पूर्व सैनिकों संग मुख्यमंत्री से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी!

वीरवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। 
भेंट वार्ता के दौरान हरिद्वार से आये हुए देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सकलानी की अध्यक्षता एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात कर आगामी 8 अप्रैल को वीर नारी सम्मान एवं पूर्व सैनिक संगठन के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होनें अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थित से हरिद्वार के पूर्व सैनिकों को अत्यंत खुशी होगी और सभी पूर्व सैनिको को मनोबल बढ़ेगा। 
इससे पूर्व देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार के प्रतिनिधिमण्डल ने विधायक जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें समिति के कार्यक्रम हेतु विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। 
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सकलानी, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र भट्ट, संगठन मंत्री गोपीचन्द्र,  पुरोहित, भाजपा नेता दीपक पुण्डीर, सिकन्दर सिंह उपस्थित रहे।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट / 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *