सोना तस्करों की फ़िल्मी कहानी कैसे 26 हुए गिरफ्तार ! – Idea for News

सोना तस्करों की फ़िल्मी कहानी कैसे 26 हुए गिरफ्तार !

सोना तस्करों की फ़िल्मी कहानी कैसे 26 हुए गिरफ्तार !

सोना तस्‍करों के मंसूबे  इतने प्रबल है की कस्टम की एयर इंटेलीजेंस टीम को भी धता बता रहे है और लगातार तस्की की शिकायते मिल रही थी आज दोनों टीम सूज भुज से इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई की है/ इस  कार्रवाई के तहत सोना तस्‍करी करने की कोशिश कर रहे 26 तस्‍करों को शनिवार को एक साथ हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए गए तस्‍करों में 19 महिलाएं और 7 पुरुष तस्‍कर शामिल हैं. इनके कब्‍जे से कस्‍टम ने कुल 17 किलो सोना बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में करीब छह करोड़ रुपए कीमत आंकी गई /
यह विमान तुर्कमेनिस्‍तान से आने वाले हर यात्री की हुई तलाशी में निकला है
कस्‍टम विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार इंटेलीजेंस सूचना मिली थी के  तुर्कमेनिस्‍तान से भारी तादात में सोना इंडिया दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने वाला है/ दो दर्जन से अधिक तस्‍करों ने छोटी-छोटी मात्रा में अपने पास छिपाया हुआ  जिसके बाद एयरपोर्ट पर कस्‍टम ने एयर इंटेलीजेंस एण्‍ड प्रिवेंटिव विंग के सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया था / तुर्किस्‍तान से आनी वाली सभी फ़लाइट की जानकारी एयर इंटेलीजेंस एण्‍ड प्रिवेंटिव टीम के सभी अधिकारियों से साझा की गई और इस प्रकार से एयरपोर्ट पर तुर्कमेनिस्‍तान की फ़लाइट से आने वाले सभी मुसाफिरों  की सघन तलाशी लेने की कवायद शुरू की इस तरह तस्करो को दबोचा गया /साथ ही कस्‍टम को चकमा देने का पूरा प्लान था लेकिन कामयाब नहीं हो सके और इस तरह गिरफ्तार किया गया/
कस्‍टम ने जल्‍द ही तुर्कमेनिस्‍तान एयरलाइंस की दो अलग-अलग फ़लाइट से बाकी तस्‍करों को भी हिरासत में लिया गया. पूछताछ में पता चला कि यह सभी तस्‍कर एक ही तस्‍कर गिरोह का हिस्‍सा हैं. इस गिरोह को शक था कि उनके बारे में कस्‍टम को भनक लग सकती है. लिहाजा, इन्‍होंने खुद को तीन ग्रुप में बांट लिया, जिससे एक ग्रुप के पकड़े जाने के बाद कस्‍टम का शक दूसरे यात्रियों से हट जाए. हालांकि तस्‍करों की यह चाल नाकामयाब रही. 
दिल्ली / देहरादून  से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *