सीएम मोबाइल एप्प पर दर्ज शिकायत 70 साल बाद चमका गाव ! – Idea for News

सीएम मोबाइल एप्प पर दर्ज शिकायत 70 साल बाद चमका गाव !

सीएम मोबाइल एप्प पर दर्ज शिकायत 70 साल बाद चमका गाव !

आजादी के 70 साल बाद बिजली से रोशन होगा चमोली जिले का रतगांव
मुख्यमंत्री  उत्तराखंड  के मोबाइल एप्प पर दर्ज शिकायत पर हुई त्वरित कार्यवाही
चमोली जिले के विकासखंड थराली के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र रतगांव देश की आजादी के सात दशक बाद बिजली से रोशन होगा। यह संभव हो पा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के  आफिशियल ‘मोबाइल एप्प’ पर दर्ज शिकायत से। मोबाइल एप्प पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित कार्यवाही करतेहुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया है।
सीएम कार्यालय को यूपीसीएल अधिकारियों ने बताया है कि  इस कार्य को करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है निविदा खोलने के उपरांत 28 फरवरी तक विद्युतीकरण का कार्य आवंटित कर दिया जाएगा
उपरोक्त गांव में आगामी जून तक बिजली पहुंचा दी जायेगी। यूपीसीएल गांव को केंद्र पोषित दीन दयाल ग्राम ज्योति विद्युतीकरण योजनाके जरिए बिजली से रोशन करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
राज्य गठन से पहले व बाद में गांव को विद्युतीकरण को लेकर शासन प्रशासन से लगातार मांग की जाती रही है।  इतनी ब़ड़ी आबादी वाले इस गांव में अब तक बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। 
सीएम मोबाइल एप्प पर दर्ज क्षेत्र के निवासी प्रदीप की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीएम कार्यालय ने  त्वरितकार्यवाही की है। यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि रतगांव में प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बिजली पहुंचाई जाए। इस पर शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री कार्यालय का आभार जताया है।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *