सर्वेक्षण महासर्वेक्षक जनरल गिरीश से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी। – Idea for News

सर्वेक्षण महासर्वेक्षक जनरल गिरीश से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी।

सर्वेक्षण महासर्वेक्षक जनरल गिरीश से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी।

शनिवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग के महासर्वेक्षक जनरल गिरीश कुमार से हाथीबड़कला स्थित कार्यालय में मुलाकाल की। 
विधायक जोशी ने महासर्वेक्षक को बताया कि ग्राम पंचायत विजयपुर हाथीबड़कला को जाने वाली सड़क अत्यधिक दयनीय स्थिति में है। सड़क में बहुत बड़े-बड़े गड्डे हो गये है जिससे राहगीरों को आवागमन में अत्यधिक परेशानी हो रही है। उन्होनें सर्वे एस्टेट पार्क के सौन्दर्यीकरण एवं जंगली जानवरों से क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए झाड़ियों को हटाने की अपेक्षा भी महासर्वेक्षक से की। 
महासर्वेक्षक जनरल गिरीश कुमार ने विधायक जोशी को आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द सर्वे एस्टेट की सड़कों, पार्क का सौन्दर्यीकरण एवं झाड़ियों को काटकर आवश्यक सौन्दर्यीकरण कर लिया जाऐगा। उन्होनें पूर्व में विधायक जोशी द्वारा सर्वे एस्टेट के लिए किये गये विकास कार्यो के लिए भी आभार प्रकट किया। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद भूपेन्द्र कठैत भी उपस्थित रहे।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *